फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Panchvati will be developed on 10 acres in Ram Janmabhoomi complex

Ayodhya News: राम जन्मभूमि परिसर में 10 एकड़ में विकसित होगी पंचवटी

Mon, 14 Apr 2025 09:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 14 Apr 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Panchvati will be developed on 10 acres in Ram Janmabhoomi complex
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में सोमवार को भी निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर परिसर में पंचवटी विकसित हो जाएगी। 10 एकड़ पर साधना स्थल या यूं कहा जाए कि एक पार्क बनाया जा रहा है। हालांकि यह पिकनिक स्पॉट की तरह नहीं होगा, इसका धार्मिक गतिविधि में इस्तेमाल किया जाएगा। यहां श्रद्धालु साधना कर सकेंगे।
विज्ञापन

नृपेंद्र ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालु आध्यात्मिक भाव के साथ आते हैं। इस पार्क में रामभक्त अपने आराध्य का पूजन-अर्चन, ध्यान कर पाएंगे। इसके साथ ही इस पार्क को कुबेर टीला स्थित पार्क से मिलाया जाएगा ताकि दोनों स्थलों पर हरियाली बनी रहे। नृपेंद्र ने बताया कि अब मंदिर निर्माण के कार्य पूर्णता की ओर हैं। छह माह में काम पूरे हो जाएंगे। बताया कि राम मंदिर में यात्री सुविधा केंद्र की क्षमता बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। इसको लेकर राम मंदिर परिसर में 10 एकड़ भूमि पर शू रैक और 62 काउंटर बनाए जा रहे हैं। इसमें यात्री अपनी सुविधा के सामान रख सकेंगे। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र, निर्माण प्रभारी गोपाल राव, मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा, चित्रकार वासुदेव कामत सहित ट्रस्ट व कार्यदायी संस्था एलएंडटी व टाटा के इंजीनियर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed