फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Panchkosi Parikrama: Lakhs of Devotees Gather on Ekadashi, Chant Jai Shri Ram Echoes

Ayodhya: एकादशी पर होने वाली पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष

Sun, 29 Mar 2026 09:39 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 29 Mar 2026 09:39 AM IST
सार

रामनगरी में एकादशी पर होने वाली पंचकोसी परिक्रमा में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। परिक्रमा मार्ग जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
Ayodhya Panchkosi Parikrama: Lakhs of Devotees Gather on Ekadashi, Chant Jai Shri Ram Echoes
पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अयोध्या में एकादशी के पावन अवसर पर होने वाली पंचकोसी परिक्रमा में रविवार को लाखों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही लंबी कतारें परिक्रमा मार्ग पर देखने को मिलीं। आसपास के जिलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बिहार से भी श्रद्धालु पहुंचकर परिक्रमा में शामिल हुए। 

विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा की विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशासन की ओर से पुलिस बल तैनात कर भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित किया गया। ताकि, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अयोध्या में बीती 20 मार्च से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन चल रहा था। शनिवार को इसका विधिवत समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में भी बिहार सहित विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महायज्ञ के समापन के अगले ही दिन एकादशी पर आयोजित पंचकोसी परिक्रमा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा करते हुए भगवान के प्रति आस्था प्रकट की और प्रदेश तथा देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed