फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Outsourced staff at the medical college stage a protest, demanding a salary hike and the implementation of a three-shift system

Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि व तीन शिफ्ट की उठाई मांग

Thu, 11 Jun 2026 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 11 Jun 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Outsourced staff at the medical college stage a protest, demanding a salary hike and the implementation of a three-shift system
अयोध्या। राजर्षि दशरथ स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में कार्यरत आउटसोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, दो शिफ्ट के स्थान पर तीन शिफ्ट में ड्यूटी व्यवस्था लागू करने तथा दो अवकाश के बजाय तीन अवकाश दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि वर्तमान कार्य व्यवस्था में उन्हें अधिक कार्यभार का सामना करना पड़ता है, जिससे शारीरिक और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य प्रणाली में सुधार किया जाए और वेतन में बढ़ोतरी की जाए। मौके पर पहुंचे आउटसोर्सिंग कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर विश्वनाथ मिश्रा ने कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने तीन शिफ्ट में ड्यूटी और अवकाश संबंधी मांगों को स्वीकार करने का आश्वासन दिया। वहीं वेतन वृद्धि की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों से पत्राचार कर उचित कार्रवाई कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed