{"_id":"6a2af3144cd0681ac1021b93","slug":"out-of-control-dumper-rams-into-bus-conductor-killed-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1777978-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अनियंत्रित डंपर ने बस में मारी टक्कर, कंडक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अनियंत्रित डंपर ने बस में मारी टक्कर, कंडक्टर की मौत
Thu, 11 Jun 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह सवारी बैठा रही बस में पीछे से तेज रफ्तार डंपर की जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कंडक्टर संतोष गुप्ता की मौत पर ही माैत गई और दो सवारी भी घायल हो गईं। मृतक संतोष गुप्ता सुल्तानपुर जिले के जराई कला गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते उनके परिजनों में मातम पसर गया।
हादसा कुमारगंज थाना क्षेत्र के रमेशनगर बड़ी नहर के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे हुआ। प्राइवेट बस जगदीशपुर से अयोध्या जा रही थी। बड़ी नहर के पास सवारियां बैठाने के दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का शीशा साफ कर रहे कंडक्टर संतोष गुप्ता (42) पहिए के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संतोष गुप्ता सुल्तानपुर के जराई कला गांव के निवासी थे। हादसे में 17 वर्षीय प्रज्ञा सिंह घायल हो गईं। उन्हें कुमारगंज के सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। धमथुआ मुगलन गांव निवासी महेश पासी (42) भी घायल हुए हैं।
घटना की सूचना पर पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां संतोष गुप्ता को मृत घोषित किया गया। क्षेत्राधिकारी पीयूष पाल ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक भाग गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।