{"_id":"6aac33ceae3ff259150ff84b","slug":"opd-remained-closed-for-the-seventh-consecutive-day-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-158917-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सातवें दिन भी बंद रही ओपीडी, भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सातवें दिन भी बंद रही ओपीडी, भटके मरीज
Fri, 18 Sep 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते आयुष डॉक्टर।
अयोध्या। राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, देवकाली में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुष इंटर्न प्रशिक्षुओं का धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के चलते अस्पताल की ओपीडी बंद रही, जिससे इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों को बिना उपचार लौटना पड़ा। दूर-दराज से आए मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अस्पताल में प्रतिदिन करीब 200 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। मुख्य गेट पर इंटर्न प्रशिक्षुओं के धरने के कारण मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श नहीं मिल सका। कई मरीज परचा बनवाने के बाद डॉक्टर को दिखाने की उम्मीद में पहुंचे, लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, वर्तमान में उन्हें इंटर्नशिप के दौरान 7,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता है, जिसमें वर्ष 2011 से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने स्टाइपेंड बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है।