फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Online booking for VIP darshan and aarti of Ramlala is full till July 16

Ayodhya News: 16 जुलाई तक रामलला के वीआईपी दर्शन व आरती की ऑनलाइन बुकिंग फुल

Tue, 01 Jul 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 01 Jul 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Online booking for VIP darshan and aarti of Ramlala is full till July 16
अयोध्या। राम मंदिर में वीआईपी दर्शन की होड़ है। इसके अलावा रामलला की आरती में भी शामिल होने के लिए भक्त लालायित रहते हैं। इसकी पुष्टि इस बात से भी हो रही है कि ऑनलाइन बनने वाला रामलला के वीआईपी दर्शन व आरती पास का स्लॉट 16 जुलाई तक फुल हो गया है। अब 17 जुलाई को ही ऑनलाइन पास उपलब्ध है। बताया गया कि ऑनलाइन पास बुक करवाने की भक्तों में होड़ रहती है।
विज्ञापन



राम मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन हो सके, इसके लिए वीआईपी पास भी जारी किए जाते हैं। इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से दो तरह के पास (सुगम व विशिष्ट दर्शन) ऑफलाइन व ऑनलाइन तरह से जारी किए जाते हैं। रोजाना ऑनलाइन करीब 300 पास जारी किए जाते हैं। जबकि ऑफलाइन करीब 2500 पास जारी करने की व्यवस्था है। दर्शन के लिए सात स्लॉट निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


पास जारी करने के लिए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र व मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को अधिकृत किया गया है। इसके अलावा प्रशासन को भी पास जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। पास केवल अधिकृत व्यक्तियों की ओर से जारी किए जाते हैं। किसी होटल, धर्मशाला, गाइड की ओर से यदि पास किसी श्रद्धालु को दिए जाते हैं तो वह फर्जी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुगम दर्शन व विशिष्ट दर्शन पास, आरती पास ट्रस्ट की बेवसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर स्लॉट के अनुसार पास बुक किए जाते हैं। एक पास पर आठ लोगों को दर्शन के लिए जाने की अनुमति होती है। सभी लोगों के पास आधार कार्ड होना जरूरी होता है। स्लॉट के निर्धारित समय से पहले निर्धारित प्रवेश द्वार पर पहुंचना होता है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।


ऑफलाइन पास ट्रस्ट व प्रशासन के अधिकृत व्यक्तियों की संस्तुति पर ही बनता है। यह पास निशुल्क बनाया जाता है। इसके लिए एक फार्म भरना होता है, जिस पर दर्शनार्थियों के नाम, उम्र व पता दर्ज किए जाते हैं। आधार कार्ड का नंबर दर्ज किया जाता है। पास बनने पर पीडीएफ उपलब्ध कराया जाता है। पीडीएफ की फोटोकॉपी दिखाकर श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। सबके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।



राम मंदिर में सुरक्षा कारणों से मोबाइल, पेन व इलेक्ट्राॅनिक सामान ले जाने पर रोक है। भक्त केवल पर्स व चश्मा लेकर जा सकते हैं।



मंदिर में प्रसाद ले जाने की मनाही है। नारियल, फूल, माला या कोई अन्य वस्तुएं भक्त नहीं ले जा सकते। भक्तों को मंदिर परिसर में ही इलायची दाने का प्रसाद ट्रस्ट की ओर से दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed