फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One residential and two non-residential sheds were gutted in the fire

Ayodhya News: आग से एक आवासीय, दो गैर आवासीय छप्पर जले

Mon, 02 Mar 2026 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 02 Mar 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
One residential and two non-residential sheds were gutted in the fire
11- टिकटी पूरे ओरी सराय गांव में आग बुझाते दमकल कर्मी- संवाद - फोटो : नगर पंचायत हैदरगढ़।
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के टिकटी पूरे ओरी सराय गांव में संदिग्ध हालात में लगी भीषण आग से एक परिवार का सामान और दो अन्य लोगों के गैर आवासीय छप्पर भी जलकर राख हो गए हैं। सूचना पर पहुंचे मिल्कीपुर अग्निशमन कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद बेकाबू आग पर काबू पाया गया। सुशीला के छप्परनुमा घर में सोमवार दोपहर अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया और फूस का मकान जलकर नष्ट हो गया। आग इतनी भीषण थी कि पड़ोस में ही स्थित श्रवण कुमार और जय गोविंद के पशुशाला एवं गैर आवासीय भवन को भी अपने आगोश में ले लिया और दोनों लोगों की पशु शाला एवं छप्पर में रखा भूसा व खाद्यान्न जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मिल्कीपुर फायर स्टेशन को दी। चालक हृदय राम विश्वकर्मा एवं फायर मैन संदीप भट्ट, प्रशांत दीक्षित, विकास कुमार, सत्यम सक्सेना एवं उत्तम राजवंशी की टीम ने अग्निशमन यंत्र के साथ आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed