फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Old fort showered its blessings, Rudauli-Daryabad became Sanjeevani

Ayodhya News: पुराने गढ़ ने लुटाया आशीर्वाद, रुदौली-दरियाबाद बनी संजीवनी

Thu, 06 Jun 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 06 Jun 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Old fort showered its blessings, Rudauli-Daryabad became Sanjeevani
अयोध्या। अवधेश प्रसाद के पुराने गढ़ सोहावल (वर्तमान में बीकापुर विधानसभा क्षेत्र) ने अपने पुराने नेता पर खूब आशीर्वाद लुटाया। यहां से उन्हें सर्वाधिक 29,684 मतों की बढ़त मिली, जो निर्णायक रही। वहीं, रुदौली-दरियाबाद विधानसभा सीटों से मिली बढ़त उनके लिए संजीवनी साबित हुई और वह भगवा गढ़ में साइकिल चलाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद 2007 तक सोहावल विधानसभा सुरक्षित सीट से सात बार विधायक रहे हैं। इस क्षेत्र में पार्टी के मूल मतों के अलावा सवर्ण मतों में भी उनकी पकड़ रही है। 2012 और 2022 में वह मिल्कीपुर सुरक्षित सीट से भले ही चुनाव जीते, लेकिन अपने पुराने गढ़ से उन्होंने नाता नहीं तोड़ा। अपने पैतृक गांव सुरवारी लच्छन का तिवारी का पुरवा समेत अन्य क्षेत्रीय लोगों में उन्होंने अपनी पैठ मजबूत रखी, जिसका उन्हें लोकसभा चुनाव में खूब फायदा मिला।
विज्ञापन

लगातार दो बार से यहां भाजपा विधायक होने के बाद भी सपा को 1,22,543 वोट मिले और भाजपा प्रत्याशी महज 92,859 वोट ही पा सके। इस तरह उन्होंने 29,684 मतों की बढ़त ली। जबकि पिछले चुनाव में लल्लू सिंह यहां से 1,03,648 मत पाकर 8803 मतों से जीते थे। वहीं, पिछले चुनावों में लल्लू सिंह को मजबूत बढ़त देने वाली बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा भी इस बार सपा प्रत्याशी पर मेहरबान दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव में यहां लल्लू सिंह ने 27,124 मतों की बढ़त हासिल की थी, लेकिन इस बार यहां अवधेश प्रसाद का जलवा शुरू से ही देखने को मिला। वह 10,094 मतों से यहां भी जीत गए। तीन विधानसभा चुनाव से रुदौली विधानसभा क्षेत्र मेंं काबिज भाजपा यहां भी औंधे मुंह गिर गई। पिछले चुनाव में यहां से भाजपा ने 11,011 की बढ़त ली थी, लेकिन इस बार सपा ने 11,703 मतों की बढ़त बनाकर अपनी जीत का मार्ग प्रशस्त कर लिया।

सपा से जुड़ गए थे रुदौली और दरियाबाद के दो कद्दावर नेता
टिकट मिलने के बाद अवधेश प्रसाद ने रुदौली व दरियाबाद विधानसभा के सपा से नाराज चल रहे दो कद्दावर नेताओं को साधना शुरू कर दिया था। रुदौली से दो बार विधायक रहे सैय्यर अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां को बसपा से व पार्टी छोड़ चुके पूर्व मंत्री राजीव सिंह के पुत्र को उन्होंने पार्टी में जोड़ लिया। इन क्षेत्रों में हार के प्रमुख कारण माने जाने वाले इन नेताओं के लामबंद होने से भी वहां समीकरण बदलने के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed