{"_id":"68640f6b031519ee650a86e4","slug":"no-excuse-will-work-post-mortems-will-have-to-be-done-for-60-years-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-131300-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नहीं चलेगा बहाना, 60 साल तक करना होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नहीं चलेगा बहाना, 60 साल तक करना होगा पोस्टमार्टम
Tue, 01 Jul 2025 10:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 01 Jul 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। पोस्टमार्टम करने से बचने के लिए अब अधिक उम्र या प्रशासनिक कार्यों का बहाना नहीं चलेगा। अब 60 वर्ष तक की उम्र के सभी चिकित्सकों को पोस्टमार्टम ड्यूटी करनी होगी। शासन के आदेश पर सीएमओ ने अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों की सूची मांगी है।
शवों के पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी-पीएचसी के अलावा जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, श्रीराम अस्पताल, कुमारगंज व देवगांव अस्पताल के चिकित्सक ड्यूटी लगती है। इनमें महिला शव होने पर पुरुष चिकित्सकों के साथ इन्हीं अस्पतालों में तैनात महिला चिकित्सकों को लगाया जाता है। सीएचसी-पीएचसी पर अधीक्षक व जिला स्तरीय अस्पतालों में 55 से अधिक उम्र होने का हवाला देकर चिकित्सक पीएम ड्यूटी से कतराते हैं।
इसकी वजह से कभी-कभी रिजर्व में रहने वाले चिकित्सक के दो-दो बार ड्यूटी की नौबत आती है। इन्हीं समस्याओं से पोस्टमार्टम के लिए पीड़ितों का दर्द और बढ़ता है। बीते दिनों शासन ने पोस्टमार्टम ड्यूटी के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार अब सीएमओ व जिला स्तरीय अस्पतालों के प्रमुख अधीक्षक व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के अलावा 60 वर्ष की आयु के सभी चिकित्सकों को पोस्टमार्टम ड्यूटी करना होगा।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार इस आदेश के जारी होने से लगभग 40 चिकित्सक प्रभावित होंगे। इनमें 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक, जिला अस्पताल, श्रीराम अस्पताल, महिला अस्पताल के कई विशेषज्ञ आदि शामिल होंगे।