{"_id":"68247902dfddd4748a0ec96e","slug":"newborn-born-7th-may-got-heroic-name-sindoor-parents-want-send-him-army-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor: नवजात बच्चे का नाम रखा 'सिंदूर', मां-बाप बोले- बड़ा होकर सेना में जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Sindoor: नवजात बच्चे का नाम रखा 'सिंदूर', मां-बाप बोले- बड़ा होकर सेना में जाएगा
Wed, 14 May 2025 05:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 May 2025 05:17 PM IST
सार
अयोध्या के जिला अस्पताल में सात मई को पांच बच्चों का जन्म हुआ। एक बच्चे के माता-पिता ने ऑपरेशन सिंदूर से प्रभावित होकर अपने पुत्र का नाम सिंदूर रखा और कहा कि बड़ा होकर सेना में जाएगा।
विज्ञापन
नवजात पुत्र का नाम सिंदूर रखा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारत द्वारा आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की गूंज अब देश के घरों तक पहुंच रही है। अयोध्या के जिला अस्पताल स्थित आयुष्मान वार्ड में सात मई को पांच बच्चों ने जन्म लिया। इनमें से एक बच्चे के माता-पिता ने उसे एक विशेष नाम सिंदूर दिया।
विज्ञापन
अयोध्या के पलिया शाहबदी निवासी पंकज कनौजिया और सोनी कनौजिया ने बेटे को जन्म दिया। जब उन्हें पता चला कि इसी दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन किया है तो उन्होंने निर्णय लिया कि बेटे का नाम मिशन के नाम पर ही रखेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी ने तिरंगा लेकर किया शौर्य यात्रा का नेतृत्व... पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, बोले- ये खुद नष्ट हो जाएगा
विज्ञापन
ये भी पढ़े- तिरंगा यात्रा का शुभारंभ: सीएम योगी बोले- भारत की तरफ जो अंगुली उठाएगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा
पिता पंकज कनौजिया ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारा बेटा बड़ा होकर सेना में जाए, देश की सेवा करे। उसका नाम ही उसकी पहचान बन जाए। वहीं, उसकी माता सोनी ने भी कहा कि मैं भी चाहती हूं कि मेरा बेटा सेना में जाए और बहनों, माताओं और बेटियों की रक्षा करे।
स्टाफ नर्स मीरा गौतम ने बताया कि सात मई को पांच बच्चे पैदा हुए थे, लेकिन यह पहली बार है जब किसी ने अपने बच्चे का नाम एक सैन्य ऑपरेशन के नाम पर रखा है। ऑपरेशन सिंदूर की वजह से अब यह नाम केवल युद्ध जीतने की कहानी नहीं, बल्कि एक नई पीढ़ी के विचारों का प्रतीक बन रहा है ।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन