फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nazul Land Sold Off; Department Halts Construction Work

Ayodhya News: नजूल की जमीन बेच डाली, विभाग ने रुकवाया निर्माण कार्य

Sat, 02 May 2026 09:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 02 May 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Nazul Land Sold Off; Department Halts Construction Work
नजूल की भूमि को लेकर पुलिस से वार्ता करते पीड़ित।
अयोध्या। रामनगरी में नजूल (सरकारी) जमीन की अवैध बिक्री का एक बड़ा मामला सामने आया है। कथित प्रॉपर्टी डीलर ने करीब 20 परिवारों से लगभग दो करोड़ रुपये ठग लिए और भाग निकला। उसने जमीन को अपने पूर्वजों की बताकर वैध दस्तावेज होने का दावा किया था।
विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि झांसे में आकर जमीन खरीदने के लिए 10-10 लाख रुपये दे दिए। उन्होंने मकान निर्माण में भी लाखों रुपये खर्च कर दिए। निर्माण कार्य शुरू होते ही पुलिस के साथ नजूल विभाग की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। कई पीड़ित रोते-बिलखते बुलडोजर के सामने लेट गए। बाद में इन्हें पुलिस की मदद से हटाया गया। प्रशासन ने फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है। यह घटना थाना कैंट क्षेत्र के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित पराग डेयरी के पीछे हुई। एसडीएम वित्त एवं राजस्व ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने सभी पीड़ितों से दस्तावेज मांगे हैं और जांच के लिए 15 दिन का समय दिया है। नजूल विभाग की कार्रवाई के बाद प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पर रोक जारी रहेगी। पुलिस प्रॉपर्टी डीलर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जमीन के लिए लगा दी गाढ़ी कमाई
पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई लगा दी है। अब पता चल रहा है कि यह जमीन सरकारी है जबकि प्रॉपर्टी डीलर ताज मोहम्मद ने दावा किया था कि यह उसकी पुश्तैनी जमीन है। उसने यह भी दावा किया था कि लोग मकान बनवाएं, यदि किसी प्रकार की दिक्कत आएगी तो वह समझ लेगा। उनका कहना है कि जमीन बेचते समय कागज दिखाए गए थे। यह दावा किया गया था कि उसकी जमीन है और इसमें किसी प्रकार का विवाद नहीं है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोगों ने 500 वर्गफुट जमीन ली है। सभी अयोध्या के ही रहने वाले हैं। उनका कहना है कि जमीन के लिए उन्होंने पैसे दिए हैं तो उन्हें मकान बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए। प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed