फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Names of 3,37,549 voters were deleted from the five assembly constituencie

Ayodhya News: पांचों विधानसभा क्षेत्रों से 3,37,549 मतदाताओं के नाम हटाए गए

Tue, 06 Jan 2026 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Names of 3,37,549 voters were deleted from the five assembly constituencie
अयोध्या। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया है। जिले में कुल 15,70,258 मतदाता पंजीकृत पाए गए हैं। इस पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 3,37,549 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इसी के साथ ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे और आपत्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह काम छह फरवरी तक चलेगा। मैपिंग से छूटे 1,28,803 मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा। इन्हें 27 फरवरी तक नोटिस का जवाब देना होगा।
विज्ञापन


जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र अयोध्या, बीकापुर, रुदौली, मिल्कीपुर व गोसाईगंज के सभी बीएलओ को ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही तहसीलों पर मतदाता पंजीकरण केंद्रों के साथ राष्ट्रीय व राज्य स्तर के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। अब मतदाता सूची को लेकर दावा और आपत्ति दर्ज किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


छह फरवरी तक जिले के नागरिक दावा और आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे फॉर्म-छह भरकर घोषणा पत्र के साथ दे सकते हैं। आपत्ति करने के लिए फॉर्म सात दिया जा सकता है। जिनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं है, वे अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृतक व डुप्लीकेट श्रेणी में शामिल हैं। जिन मतदाताओं की ओर से फॅार्म छह भर कर दिया जाएगा, उसकी जांच के बाद योग्य पाए जाने पर नाम शामिल कर लिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी उपलब्ध की जा सकती है। मतदाता वोटर हेल्पलाइन या भारत निर्वाचन आयोग के ईसीआई एप के माध्यम से फॉर्म-6 भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





युवाओं के लिए मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ



मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मंगलवार को झुनझुनवाला महाविद्यालय में किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि सभी नए युवा, जो एक जनवरी 2026 या उसके पहले 18 वर्ष के हो गए हैं और अभी तक अपने मतदाता/एपिक आईडी के लिए आवेदन नहीं किया है तो मतदाता सेवा पोर्टल या मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन ड्राफ्ट मतदाता भी सूची भी देख सकते हैं। इसके साथ ही युवाओं के साथ अन्य मतदाताओं के लिए उनके नजदीकी पोलिंग बूथ पर बूथ लेवल अधिकारियों की ओर से नाम जोड़ने के लिए फार्म-छह, नाम कटवाने के लिए फार्म-7 और संशोधित किए जाने के लिए फार्म-8 जमा करने का काम किया जा रहा है। डीएम ने जिले के सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधित काम को तय समय में पारदर्शिता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें। इस दौरान एसआईआर में बेहतर काम करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया। 18 वर्ष के हो गए युवाओं को फार्म छह उपलब्ध कराया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सदर राम प्रसाद त्रिपाठी, बीएलओ, सुपरवाइजर व युवा मतदाता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed