{"_id":"681a3a25f0702516fe002b9e","slug":"municipal-corporation-will-give-the-gift-of-first-smart-road-to-the-cantonment-area-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1190376-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: छावनी क्षेत्र को नगर निगम देगा पहली स्मार्ट रोड की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: छावनी क्षेत्र को नगर निगम देगा पहली स्मार्ट रोड की सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। छावनी क्षेत्र को नगर निगम की ओर से पहली स्मार्ट रोड की सौगात दी जाएगी। दो तरफ रामपथ से जुड़ने वाले 2.1 किमी लंबे इस व्यस्ततम मार्ग पर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। डिवाइडर और फुटपाथ के साथ अंडर ग्राउंड ड्रेन और डक्ट का निर्माण कराया जाएगा। इस रोड पर राहगीरों के बैठने के लिए बेंच समेत कुछ अन्य जनसुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
डोगरा रेजिमेंटल सेंटर (डीआरसी) में मंगलवार को सेना के वरिष्ठ अफसरों के साथ प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों की उच्च स्तरीय समन्वय बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कमिश्नर गौरव दयाल और आईजी प्रवीण कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में अयोध्या के विकास के साथ सुरक्षा से जुड़े कई मसलों पर विमर्श हुआ। छावनी क्षेत्र से जुड़ी जनहित की परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू करने पर भी सहमति बनी। इन्हे लेकर लंबित एनओसी की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शहर की हजारों की आबादी के आवागमन के प्रमुख माध्यम नियांवा चौराहा से छावनी परिसर के भीतर से होते हुए डाकघर चौराहे तक आने वाले जर्जर मार्ग को नया स्वरूप दिए जाने पर बनी सहमति महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। इस मार्ग का उपयोग सिर्फ छावनी क्षेत्र में रहने वाले ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में शहरी नागरिक भी रोजाना करते हैं। डीआरसी व छावनी परिषद ने सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम को इस मार्ग का नवनिर्माण कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
14 कोसी परिक्रमा मार्ग छावनी क्षेत्र से होकर गुजरेगा। छावनी क्षेत्र से गुजरने वाले मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग ने छावनी परिषद को सौंपी है। इसके लिए धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। इसके लिए अब एनओसी भी मिल गई है। जल्द ही छावनी परिषद इसका निर्माण शुरू करवा देगा। इसी के साथ छावनी क्षेत्र में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की ड्रेन और नालों की टैपिंग का काम शुरू कराने पर भी सहमति बन गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से छावनी क्षेत्र में बनवाए जाने वाले नाला निर्माण के लिए एनओसी की प्रक्रिया शुरू करने को स्टेशन कमांडर ने अपनी संस्तुति दे दी। बैठक में नगर आयुक्त संतोष शर्मा, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय, छावनी परिषद की सीईओ जिज्ञासा राज व पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता मौजूद रहे।