फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   MP Awadhesh Prasad met family of martyr Lieutenant Shashank Tiwari in Ayodhya made this demand from Yogi govt

Ayodhya News: बलिदानी लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के परिवार से मिले सांसद अवधेश प्रसाद, योगी सरकार से की ये डिमांड

Sun, 25 May 2025 05:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 May 2025 05:33 PM IST
सार

अयोध्या में सांसद अवधेश प्रसाद बलिदानी लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के परिवार से मिले। उन्होंने योगी सरकार से बलिदानी शशांक तिवारी के नाम पर उनके घर तक सड़क बनवाने की मांग की। साथ ही परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता देने की मांग की है। 

विज्ञापन
MP Awadhesh Prasad met family of martyr Lieutenant Shashank Tiwari in Ayodhya made this demand from Yogi govt
बलिदानी लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के परिवार से मिले सांसद अवधेश प्रसाद - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रामनगरी अयोध्या के लाल लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सिक्किम में बलिदान हो गए। रविवार को समाजवादी पार्टी से सांसद अवधेश प्रसाद उनके परिवार से मिले। परिवार से मुलाकात करके शोक व्यक्त किया। उन्होंने योगी सरकार से बलिदानी शशांक तिवारी के नाम पर उनके घर तक सड़क बनवाने की मांग की। सांसद ने बलिदानी के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता देने की मांग की है। 

विज्ञापन


सांसद अवधेश प्रसाद ने सांसद निधि से लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के नाम पर एक द्वार बनाए जाने का संकल्प भी लिया है। सिक्किम में अपने साथी को बचाते हुए अयोध्या के लाल लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी वीरगति को प्राप्त हो गए थे। शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: 36 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना, नौतपा में मध्यम दर्जे की रहेगी तपिश और गर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सांसद ने कहा कि शशांक तिवारी ने पूरे देश में वीरता का परिचय दिया है। उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। छात्र जीवन से ही शशांक होनहार थे। ऐसे प्रतिभाशाली लाखों में एक पैदा होते हैं। ऐसी मां को भी प्रणाम है, जिन्होंने इस बहादुर को जन्म दिया। 

सांसद निधि से बलिदानी के नाम पर द्वार बनाने का संकल्प लिया

अयोध्या सांसद ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि सड़क निर्माण को लेकर तत्काल नाप जोख किया जाए और शासन से पैसा स्वीकृत करते हुए जुलाई तक हर हाल में बलिदानी के घर जाने वाली सड़क को बनावाया जाए। सांसद ने कहा कि सांसद निधि से बलिदानी लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के नाम पर एक द्वार बनाने का मै संकल्प लेता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed