फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Morning and evening, the refrain "I am Ayodhya" will echo

Ayodhya News: सुबह-शाम गूंजेगा मैं हूं अयोध्या ...

Sat, 11 Jul 2026 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Jul 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Morning and evening, the refrain "I am Ayodhya" will echo
अयोध्या। रामनगरी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने के लिए नगर निगम अयोध्या ने नई पहल की है। अब गीतकार डॉ. ताराचंद्र तन्हा की ओर से रचित भक्ति गीत मैं हूं अयोध्या की, अयोध्या प्रभु राम की का प्रसारण प्रतिदिन सुबह और शाम नगर निगम के सार्वजनिक प्रसारण तंत्र के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम का मानना है कि इस गीत के माध्यम से प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था, श्रद्धा और अयोध्या की सांस्कृतिक गरिमा का संदेश स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा। गीत को असम की गायिका प्रियंका ने स्वर दिया है, जबकि संगीत अयोध्या के संगीतकार रवि कपूर ने तैयार किया है। इसकी रिकॉर्डिंग लखनऊ स्थित स्टूडियो में हुई है।
विज्ञापन

गीतकार डॉ. ताराचंद्र ने इस भक्ति गीत के सार्वजनिक प्रसारण के अधिकार नगर निगम अयोध्या को प्रदान किए हैं। नगर निगम की इस पहल को रामनगरी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed