{"_id":"6866a56406a08ee1eb014e27","slug":"more-than-500-educationists-from-four-states-will-gather-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1276647-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: चार राज्यों के 500 से अधिक शिक्षाविदों का होगा जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: चार राज्यों के 500 से अधिक शिक्षाविदों का होगा जमावड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को 'विकास- 2025' थीम पर औद्योगिक ज्ञान, अप्रेंटिशिप व स्किल विषय पर एक दिवसीय यूजीसी कांफ्रेंस आयोजित होगी। स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित कांफ्रेंस में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के 500 से अधिक शिक्षाविदों का जमावड़ा होगा।
अधिवेशन के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही होंगे। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी होंगी। कार्यक्रम में यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार शिरकत करेंगे। अध्यक्षता कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह करेंगे। यूजीसी कांफ्रेंस की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए कुलपति ने आयोजन समितियों के संयोजकों के साथ बैठक की। कुलपति के निर्देश पर 15 समितियों के संयोजकों ने सभी तैयारी पूरी होने की रिपोर्ट दी।
इसी कड़ी में कुलपति ने आवासीय परिसर सहित आयोजन के पंडाल और स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया। यातायात समिति के संयोजक प्रो.अनूप कुमार ने बताया कि अतिथियों के ठहरने के लिए शहर के 15 होटलों में व्यवस्था की गई है। अभी तक काफी संख्या में बाहर से आने वाले अतिथि आ चुके हैं। कुछ देर रात तक पहुंचे।
विज्ञापन
बैठक में कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेंद्र शुक्ल, चीफ प्रॉक्टर प्रो एसएस मिश्र, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. केके वर्मा, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो. संजय पाठक, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, प्रो. शैलेंद्र कुमार, डॉ. विनोद चौधरी व आरके सिंह मौजूद रहे।