{"_id":"669c0b6eae00a183d4088e44","slug":"monsoon-likely-to-become-active-again-from-tomorrow-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-800617-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मानसून के कल से फिर सक्रिय होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मानसून के कल से फिर सक्रिय होने के आसार
विज्ञापन
अयोध्या। रूठे मानसून के 22 जुलाई को एक बार फिर सक्रिय होने के आसार हैं। इसके साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में उमस भरी गर्मी से भी लोगों काे थोड़ी राहत मिल सकती है। शनिवार को पूरे दिन चटख धूप छाई रही। ऐसे में तापमान में भी इजाफा हुआ है।
पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हो रही है। उमस के साथ तेज धूप की तपिश ने भी सताना शुरू कर दिया है। अधिकतम तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 36 पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 26.5 रहा।
आर्द्रता 90 प्रतिशत रहने के चलते उमस बरकरार रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि 22 जुलाई को मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है। ऐसे में इस दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह सिलसिला आगे भी कुछ दिनों तक चल सकता है। इधर मानसून के कमजोर होने के चलते बारिश नहीं हो रही है।