{"_id":"683f0e6726022792ea03a79c","slug":"monsoon-arrival-date-is-near-cleaning-of-drains-is-still-incomplete-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1233392-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मानसून आने की तारीख करीब, नालों की सफाई अभी अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मानसून आने की तारीख करीब, नालों की सफाई अभी अधूरी
विज्ञापन
अयोध्या। मानसून आने की तारीख अब करीब आ गई है। ऐसे में झमाझम बारिश का दौर जल्द ही शुरू हो सकता है। फिर भी अभी तक नगर निगम क्षेत्र के नालों की सफाई अधूरी है। वह भी तब, जबकि शासन की ओर से इसे हर हाल में 20 मई तक ही पूरा कर लिए जाने के निर्देश दिए गए थे। इतना ही नहीं, रामपथ की सभी गलियों की नालियों को नाले से कनेक्ट भी नहीं किया जा सका है। ऐसे में बारिश शुरू होने पर शहर के बड़े हिस्से को लबालब होने से कोई नहीं रोक सकता है।
नगर निगम की ओर से शहर में एक मीटर से अधिक चौड़ाई के 123 बड़े, एक मीटर से कम चौड़े 238 छोटे और 40 मझोले नालों की सफाई का काम अप्रैल के आखिरी सप्ताह में शुरू किया गया था। इसकी जिम्मेदारी संयुक्त रूप से नगर निगम के निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई थी। इतना ही नहीं महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के निर्देशन में नगर आयुक्त ने बड़े नालों की सफाई के नियमित पर्यवेक्षण के लिए अपर व सहायक नगर आयुक्तों के साथ मुख्य अभियंता और अन्य वरिष्ठ अफसरों को नोडल अधिकारी नामित किया था।
इन सभी कवायदों के बावजूद 20 मई को बीते 14 दिन होने को आए और अभी तक कई नालों की सफाई का काम पूरा नहीं हो सका है। बड़े नालों में शुमार तिलोई, फतेहगंज-ऋषि टोला, सिविल लाइन के बेबी आइसक्रीम व चौक क्षेत्र के नालों में काम अभी बाकी है। कई मझोले और छोटे नाले भी अभी तक साफ नहीं किए जा सके हैं। ऐसे में बारिश के दिनों में जल निकासी की समस्या का सामना नगर वासियों को करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं बारिश के दौरान जलभराव से जूझने के लिए विवश करने वाली एक और समस्या सामने है। रामपथ से जुड़ी कुछ गलियों की नालियों को अभी तक नाले से कनेक्ट नहीं किया जा सका है। कई गलियों में तो लंबी कवायद के बाद यह काम पूरा हो गया है लेकिन अभी कुछ में काम बाकी है। ऐसे में बारिश होने पर इन गलियों में जलभराव से आवागमन प्रभावित होगा। यहां रहने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि नालों की सफाई और रामपथ की सभी गलियों की नालियों को अन्य विभागों के समन्वय से नाले से जोड़ने के काम की निगरानी खुद नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार कर रहे हैं। ज्यादातर जगहों पर काम अंतिम दौर में है। जहां भी पूरा नहीं हो सका है, वहां युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। कई टीमें लगाई गई हैं। उम्मीद है बारिश के पहले सभी काम हो जाएंगे।