फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Missing from Medical College Ayodhya, no clue

Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज अयोध्या से मरीज लापता, सुराग नहीं

Sat, 13 Jul 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 13 Jul 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Missing from Medical College Ayodhya, no clue
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती 72 वर्षीय बुजुर्ग मरीज संतोष शर्मा गुरुवार रात आठ बजे से लापता हैं। दो दिन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के निवासी संतोष शर्मा 10 जुलाई को अयोध्या दर्शन के लिए आए थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें पहले श्रीराम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। भर्ती कराने वाले कांस्टेबल अमित अग्रहरि ने बताया कि बुजुर्ग उन्हें रेलवे स्टेशन के पास मिले थे। तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। परिजनों को भी सूचना दे दी थी। गोरखपुर से जब उनके रिश्तेदार मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो बताया गया कि वे अस्पताल में नहीं है। दो दिन से न तो अस्पताल प्रबंधन इस मामले में कोई जवाब दे पा रहा है, न पुलिस एफआईआर दर्ज करने की स्थिति में है। उनकी बेटी रुपाली तिवारी व रिश्तेदार हरीश गुप्त ने बताया कि उन्हें किसी तरह की कोई मदद नहीं मिल पा रही है। पिता की याददाश्त कमजोर है, इसीलिए उन्हें डर है कि कहीं वे भटककर आपराधिक तत्वों के चंगुल में न फंस जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed