फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Minister Dr Mansukh said Ayodhya center of country faith supernatural experience felt by visiting Ram Lalla

UP: देश की आस्था का केंद्र रामनगरी..., केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख बोले- रामलला के दर्शन से हुई अलौकिक अनुभूति

Sat, 22 Mar 2025 06:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 06:04 PM IST
सार

अयोध्या में पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीया ने कहा कि रामनगरी देश की आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र है। यहां सरयू, हनुमान गढ़ी, रामलला के दर्शन से अलौकिक अनुभूति हुई। 

विज्ञापन
Minister Dr Mansukh said Ayodhya center of country faith supernatural experience felt by visiting Ram Lalla
हनुमानगढ़ी में दर्शन करते केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीया - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीया का शनिवार को आगमन हुआ। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. अनुज कुमार पटेल ने उनका स्वागत किया। एनएसएस के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने केंद्रीय मंत्री को तिलक लगाकर अभिनंदन किया। 

विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीया ने स्वयंसेवकों के उत्साह को देखते हुए मोदी सरकार के युवा कार्यक्रम से परिचित कराया एवं आशीर्वाद प्रदान किया। मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अयोध्या भारतवर्ष की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है  परिवार के साथ सरयू की पूजा की, हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। रामलला के दर्शन किए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  UP: टेक्सटाइल में बांग्लादेश दुनिया भर में छाया..., सीएम योगी बोले-भारत क्यों नहीं बढ़ सका आगे? सोचने वाली बात
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब भी कोई अयोध्या आता है तो रामलला के दर्शन कर पावन होने की भावना होती है। उनके दर्शन से अलौकिक अनुभूति होना स्वाभाविक है। इस अवसर पर राजा मोहन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या प्रो. मंजूषा मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम शुक्ला, डॉ. ज्योत्सना सिंह, डॉ. सुजीत सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed