{"_id":"67a6e8fdb0d704648905c479","slug":"milkipur-by-election-result-bjp-candidate-chandrabhanu-paswan-is-businessman-of-clothes-and-paper-see-profile-2025-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Milkipur By Election Result: संपर्क प्रमुख से लेकर मिल्कीपुर चुनाव तक, देखें BJP के चंद्रभानु का राजनीतिक सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Milkipur By Election Result: संपर्क प्रमुख से लेकर मिल्कीपुर चुनाव तक, देखें BJP के चंद्रभानु का राजनीतिक सफर
Sat, 08 Feb 2025 10:55 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:55 AM IST
सार
Milkipur By Election Result: भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान कपड़े और पेपर के बड़े कारोबारी हैं। उनके गुजरात से भी कनेक्शन हैं। आगे पढ़ें और देखें उनकी पूरी प्रोफाइल...
विज्ञापन
Milkipur By Election Result: भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Milkipur Bypoll 2025: यूपी की बहुचर्चित सीट मिल्कीपुर का चुनाव परिणाम लगभग साफ है। शुरू से लेकर अब तक भाजपा प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी से बड़ा अतंराल बनाए हुए हैं। अंत तक यही स्थिति रही तो भाजपा के चंद्रभानु पासवान के सिर जीत का ताज सजेगा। एक तरह से भाजपा ने मिल्कीपुर उपचुनाव में चंद्रभानु पासवान के रूप में नए और युवा चेहरे पर जो दांव लगाया था, वो कहीं न कहीं ठीक साबित होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
यहां पर बताते चलें कि संगठन की ओर से कराए गए सर्वे की रिपोर्ट प्रत्याशी घोषित करने के लिए हाईकमान के फैसले का आधार बनी थी। इस सीट पर जनप्रतिनिधियों की पसंद और नापसंद के बीच का नाम तय किया गया। चंद्रभानु पासवान की पत्नी दो बार से जिला पंचायत सदस्य हैं। ऐसे में चुनाव प्रबंधन का भी अनुभव है। कपड़े के कारोबार के चलते गुजरात से भी कनेक्शन है।
विज्ञापन