{"_id":"6aa997223ba8b5bb5800e775","slug":"mega-cleanliness-drive-to-continue-for-a-month-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-158789-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एक माह तक चलेगा स्वच्छता का महासफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एक माह तक चलेगा स्वच्छता का महासफाई अभियान
Wed, 16 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम एक माह तक विशेष अभियान चलाने जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्तूबर तक चलेगा। शहर के सभी वार्डों के साथ सार्वजनिक व पर्यटन स्थलों, मलिन बस्तियों और जलस्रोतों की विशेष सफाई कराई जाएगी।
मंगलवार को नगर निगम बोर्ड की विशेष बैठक में अभियान की रूपरेखा को मंजूरी दी गई। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या में स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित रखने के बजाय इसे जनभागीदारी से स्थायी आदत बनाने की जरूरत है। उन्होंने प्लास्टिक का प्रयोग कम करने के लिए व्यापक जनजागरूकता पर जोर दिया।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि 17 सितंबर को लता चौक से अभियान की शुरुआत होगी। इसी दिन स्कूलों में युवाओं के लिए स्वच्छता पाठशाला और सफाईमित्रों के लिए सुरक्षा शिविर लगाया जाएगा। शाम को दीपदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं प्रेषित की जाएगी। बैठक का संचालन अपर नगर आयुक्त भरत भार्गव ने किया। इस दौरान उपसभापति संतोष सिंह, नेता सदन बृजेंद्र सिंह और नेता विपक्ष विशाल पाल समेत कई पार्षदों ने अभियान को लेकर सुझाव दिए।