{"_id":"6967b269d25101d85a031154","slug":"mcc-cricket-pratappur-chamurkha-team-starts-with-victory-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-141187-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीसी क्रिकेट : प्रतापपुर चमुर्खा टीम की जीत के साथ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीसी क्रिकेट : प्रतापपुर चमुर्खा टीम की जीत के साथ आगाज
Wed, 14 Jan 2026 08:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 14 Jan 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो-32- मुकाबले के लिए तैयार क्रिकेटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महबूबगंज। समारोह पूर्वक शुरू हुए एमसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतापपुर चमुर्खा क्रिकेट टीम ने जीत के साथ आगाज किया है। 17 दिवसीय प्रतियोगिता में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
पहला मैच दिलासीगंज और प्रतापपुर चमुर्खा के मध्य खेला गया इसमें प्रतापपुर चमुर्खा टीम विजयी रही। मैच में अंपायर मोहम्मद सरमद, थर्ड अंपायर मोहम्मद इमेज, रेफरी आरजू रहे। कमेंटेटर शमशाद अली की रोचक और जोशपूर्ण कमेंट्री ने कभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लीग मैच, द्वितीय चरण में क्वार्टर फाइनल, तृतीय चरण में सेमीफाइनल और चौथा चरण फाइनल जो 26 जनवरी को खेला जाएगा। इससे पूर्व बुधवार को महबूबगंज क्षेत्र के ऊंचेगांव रूहियावां में एमसीसी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि अपना दल नेता प्रमोद सिंह ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें और अंपायर के फैसले का सम्मान करें। इस अवसर पर मोहम्मद असलम, राम बच्चन सैनी माला, अंजनी सिंह, मुलायम सिंह यादव, फया राम यादव, मोहम्मद इमरान काजी, मोहम्मद अफगन सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने खेल का आनंद लिया।