{"_id":"67bb3a6b4784154c7c0fbbe3","slug":"massive-jam-on-gorakhpur-highway-passengers-facing-problems-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-125373-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: गोरखपुर हाईवे पर भीषण जाम, यात्रियों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: गोरखपुर हाईवे पर भीषण जाम, यात्रियों को हो रही परेशानी
Sun, 23 Feb 2025 08:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 23 Feb 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर बूथ नंबर चार के पास रविवार सुबह से ही लंबा जाम लगा रहा। दिनभर यातायात बाधित रहा। शाम होते-होते स्थिति और विकट हो गई। वाहनों की लंबी कतारें हाईवे पर देखी गईं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई किलोमीटर तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे।
प्रयागराज से लौट रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। बड़ी संख्या में यात्री बसें, निजी वाहन और ट्रकों के फंसने से स्थिति विकट हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों और संकरी सर्विस लेन के कारण यातायात सामान्य गति से नहीं चल पा रहा है। इसके साथ ही अंबेडकरनगर, पूराबाजार, मयाबाजार के लोगों को यहीं से होकर गुजरना होता है। जाम में फंसे यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। कई लोग गर्मी से बेहाल भी नजर आ रहे हैं। सड़क किनारे छोटे दुकानदारों और ढाबा संचालकों को इसका फायदा हुआ, लेकिन यात्री समय पर अपने गंतव्य तक न पहुंच पाने से परेशान दिखे।
दिल्ली के जवाहर और गाजियाबाद के अमरीश पांडे ने कहा कि हाईवे पर निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए, ताकि ऐसी समस्याओं से बचा जा सके। प्रशासन को भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष उपाय करने चाहिए, खासकर त्योहारों और विशेष आयोजनों के बाद, जब भारी संख्या में श्रद्धालु और यात्री सड़कों पर होते हैं।