फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Married woman filed case against five people including her husband's girlfriend

Ayodhya News: पति की प्रेमिका समेत पांच पर विवाहिता ने दर्ज कराया केस

Sun, 06 Apr 2025 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 06 Apr 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
Married woman filed case against five people including her husband's girlfriend
बीकापुर। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और घर से निकाल देने के आरोप में विवाहिता के ससुर, पति, ननद, नंदोई, पति की प्रेमिका के विरुद्ध महिला उत्पीड़न, दहेज एक्ट सहित अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हैदरगंज थाना क्षेत्र के संवरधीर निवासी सपना यादव की तहरीर के मुताबिक उनका विवाह तीन मई 2023 को सुल्तानपुर के कूरेभार निवासी संतोष कुमार यादव के साथ हुआ था। विवाह के बाद पति अपने साथ दिल्ली लेकर गए। कुछ दिनों बाद उनके पति अपने गांव आए और अपनी पूर्व प्रेमिका काजल बानो को साथ लेकर दिल्ली पहुंच गए। इसके बाद काजल बानो व उनके पति उन्हें प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना से तंग आकर 19 सितंबर 2024 को उपायुक्त दिल्ली पुलिस पूर्वी गाजीपुर दिल्ली के यहां उन्होंने शिकायत की। उसके बाद पति उनको रखने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन

गांव आने के बाद उनके पति संतोष और काजल बानो व ननद नीतू, ससुर राममूरत उनको कमरे में बंद करके प्रताड़ित करने लगे। कहा कि अपने पिता से 10 लाख रुपये दिलाओ तभी यहां रह पाओगी। मना करने पर उनको मारा पीटा गया। एक मार्च 2025 की रात करीब नौ बजे उनके पति संतोष यादव, प्रेमिका काजल बानो व रोशनी बानो ने उनके शरीर से सारे गहने उतार कर घर से भगा दिया। हैदरगंज थाना अध्यक्ष विवेक राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed