फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Many projects will be inaugurated during the flag hoisting ceremony

Ayodhya News: ध्वजारोहण समारोह में कई परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

Mon, 01 Sep 2025 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 01 Sep 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Many projects will be inaugurated during the flag hoisting ceremony
अयोध्या। 25 नवंबर का दिन रामनगरी के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस दिन राम मंदिर परिसर में होने वाले भव्य ध्वजारोहण समारोह के साथ-साथ कई योजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। यह आयोजन केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि विकास की नई इबारत लिखने वाला क्षण साबित होगा।
विज्ञापन




25 नवंबर को विवाह पंचमी पर राम मंदिर समेत आठ मंदिरों के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई जाएगी। सभी मंदिरों पर वैदिक आचार्यों की उपस्थिति में अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 11:45 से 12:15 के बीच लगभग 30 मिनट के शुभ मुहूर्त में ध्वजा फहराई जाएगी। काशी व अयोध्या के वैदिक आचार्य इस समारेाह को संपन्न कराएंगे। राम मंदिर परिसर में इन दिनों तीव्र गति से कार्य चल रहा है। मुख्य मंदिर के साथ-साथ अन्य प्रकल्प भी आकार ले रहे हैं। दर्शनार्थियों के लिए भव्य यात्री सुविधा केंद्र, संग्रहालय, धर्मशाला, पंचवटी जैसी परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। इन योजनाओं के लोकार्पण से श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और अयोध्या की सांस्कृतिक छवि और भी प्रखर होगी।
विज्ञापन


समारोह में संत-समाज, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन के लिए संघ व विहिप के कार्यकर्ताओं की समितियां बना दी गई हैं। मेहमानों की सूची अक्तूबर तक फाइनल हो जाएगी। दीपोत्सव के बाद से आमंत्रण पत्र बंटने शुरू हो जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार, यह ध्वजारोहण समारोह राममंदिर निर्माण यात्रा की एक नई कड़ी है, जिसमें अध्यात्म और विकास साथ-साथ कदम बढ़ाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed