फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Many projects will be inaugurated and foundation stones laid on Deepotsav

Ayodhya News: दीपोत्सव पर होगा कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Sun, 21 Sep 2025 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Many projects will be inaugurated and foundation stones laid on Deepotsav
अयोध्या। इस बार दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ की ओर से कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी रामनगरी को सौंपी जाएगी। इनके लोकार्पण और शिलान्यास के लिए जिला प्रशासन की ओर से सूची तैयार की जा रही है। इस सूची को जिला स्तर पर फाइनल करने के बाद समारोह के आयोजन का प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पिछले साल दीपोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री की ओर से विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम नहीं हो सका था। जबकि इसके पहले के दीपोत्सव में सीएम की ओर से इस तरह की सौगात देने की परंपरा रही है। मिल्कीपुर उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के पहले सीएम योगी की ओर से आखिरी बार कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया था। इसमें मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ जिले के अन्य क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

ऐसे में इस बार 19 अक्तूबर को दीपोत्सव के मौके पर बड़ी संख्या में परियोजनाओं का लोकार्पण कराए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी होगा। लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की संख्या ज्यादा होने की संभावना है। मिल्कीपुर उपचुनाव होने के बाद से जिले में कई प्रोजेक्ट के काम पूरे हो चुके हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जिनका काम अंतिम चरण में है। इन सभी परियोजनाओं को लोकार्पण समारोह के लिए सूचीबद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने अमर उजाला को बताया कि डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देशन में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अशोक कुमार को लोकार्पण और शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं की अलग-अलग सूची तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें सभी संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं की भी मदद ली जा रही है। इस सूची को जल्द ही फाइनल करने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद अंतिम रूप से तय होगा कि किन-किन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed