फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Many facilities will be available on Municipal Corporation's app

Ayodhya News: नगर निगम के एप पर मिलेंगी कई सुविधाएं

Tue, 11 Jun 2024 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Many facilities will be available on Municipal Corporation's app
अयोध्या। नगर निगम ने अयोध्या वासियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल एप विकसित किया है। इसके माध्यम से कर भुगतान और नामांतरण कराया जा सकेगा। शिकायतें दर्ज कराने के साथ नगर निगम की योजनाओं व परियोजनाओं की जानकारी मिलेगी। नागरिक अपने वार्ड के पार्षद से समन्वय कर सकेंगे। निगम की सीमाओं की जानकारी अपने मोबाइल फोन पर एक क्लिक के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन



इस एप पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए दी जा रही सुविधाओं पेयजल, शौचालय, जल कियाॅस्क, बस मार्ग और पार्किंग की जानकारी मिलेगी। इसे Nagar Nigam Ayodhya के नाम से जारी किया गया है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम की सुविधाओं को आम नागरिकों तक आधुनिक माध्यमों से पहुंचाने के लिए निगम प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


जनमानस की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए भी कार्यप्रणाली तैयार की गई है। आमजन इस एप के माध्यम से निगम संबंधित कार्याें का निस्तारण कर सकते हैं। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि एप पर नागरिकों की दर्ज शिकायतों के निस्तारण के प्रगति की भी जानकारी मिलेगी। इसमें निगम की अन्य सुविधाओं को भी जोड़ा जाएगा, जिससे आम नागरिकों का जीवन आसान बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed