फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Manoj Kumar takes charge of Rotary Club Faizabad; Neeraj becomes Secretary

Ayodhya News: रोटरी क्लब फैजाबाद की कमान मनोज कुमार को, नीरज बने सचिव

Wed, 08 Jul 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 08 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Manoj Kumar takes charge of Rotary Club Faizabad; Neeraj becomes Secretary
रोटरी क्लब फैजाबाद के 82वें पदग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल और सचिव न
अयोध्या। रोटरी क्लब फैजाबाद का 82वां पदग्रहण समारोह सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। समारोह में मनोज कुमार अग्रवाल ने अध्यक्ष और नीरज श्रीवास्तव ने सचिव पद का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ वर्षभर की सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष अमित रस्तोगी ने सदस्यों का स्वागत कर की। उन्होंने बीते वर्ष क्लब की ओर से किए गए सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार जताया और नई टीम को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सचिव नीरज श्रीवास्तव ने वर्ष 2025-26 की गतिविधियों और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

पद हस्तांतरण की औपचारिकता के दौरान अमित रस्तोगी ने अध्यक्षीय कॉलर पहनाकर मनोज कुमार अग्रवाल को दायित्व सौंपा। इसके बाद नए अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी का परिचय कराया और आगामी सत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल की ओर से जोनल सचिव अमित दिवाकर ने क्लब को मंडल के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। नई कार्यकारिणी में डॉ. अतुल वर्मा व डॉ. हरिओम यादव उपाध्यक्ष, नीरज श्रीवास्तव सचिव, आनंद कुमार कोषाध्यक्ष, चंद्रशेखर वर्मा, अशोक श्रीवास्तव, उत्तम बंसल, विवेक जैन, हर्ष अग्रवाल, प्रवीण रस्तोगी और वैभव बंसल निदेशक बनाए गए।

कार्यक्रम का संचालन सजन अग्रवाल ने किया। अंत में सचिव नीरज श्रीवास्तव ने मनोरंजक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह में रविंद्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अजय खन्ना, प्रणव मनुचा, मयुरेश चतुर्वेदी, केतन अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, राघव बंसल और पवन अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed