{"_id":"6a15dcc2511e9bbff1004ce9","slug":"man-climbs-water-tank-amid-dispute-with-wife-creates-a-scene-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-150404-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पत्नी से विवाद में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, किया ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पत्नी से विवाद में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, किया ड्रामा
Tue, 26 May 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 26 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक।
बीकापुर। मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के जोहन पूरे काशीराम का पुरवा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक जल जीवन मिशन की पानी की टंकी पर चढ़ गया। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे सकुशल नीचे उतारा गया।
गांव निवासी सर्वादीन पासवान की पुत्री कांती की शादी 2021 में लुधियाना निवासी हरपाल से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। हरपाल एक दिन पहले अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से नाराज हरपाल सोमवार सुबह करीब 10 बजे टंकी पर चढ़ गया। चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने युवक को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद युवक नीचे नहीं उतरा। इसके बाद पुलिस ने युवक की पत्नी, ससुर और सास को मौके पर बुलाया। परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद हरपाल टंकी से नीचे उतर आया। पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में कहासुनी के बाद युवक टंकी पर चढ़ा था। उसे दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी गई है।