{"_id":"6a9321fe71c34e72d60790ca","slug":"mahant-nritya-gopal-das-performed-the-worship-of-the-silver-slab-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-157527-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: महंत नृत्यगोपाल दास ने किया रजत शिला का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: महंत नृत्यगोपाल दास ने किया रजत शिला का पूजन
Sat, 29 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने श्रावणी पर्व पर रजत (चांदी) निर्मित शिला का पूजन किया।
यह पूजन उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद केस के हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी के आह्वान पर किया। मणिराम छावनी पर जैसे ही शिला पहुंची, मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी कमल नयन कमल दास, जानकी दास जी संतों और श्रद्धालुओं के साथ शिला की पुष्प वर्षा के साथ अगवानी की।
इस अवसर पर गगन भेदी नारों के साथ अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है... के जयकारे लगे। दिनेश फलाहारी ने बताया कि रजत शिला को सर्वप्रथम पवित्र सरयू नदी में स्नान कराकर पूजित किया गया और महाआरती का साक्षी बनाया गया। (संवाद)