{"_id":"67bb3ae8a5203a22c1025d61","slug":"local-residents-will-now-get-relief-from-restrictions-in-ayodhya-dham-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1089711-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या धाम में स्थानीय निवासियों को बंदिशों से अब मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या धाम में स्थानीय निवासियों को बंदिशों से अब मिलेगी राहत
विज्ञापन
अयोध्या। करीब एक महीने से प्रयागराज महाकुंभ से आ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते कई तरह की बंदिशों से जूझ रहे अयोध्या धाम के स्थानीय निवासियों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। महापौर की पहल पर कमिश्नर, डीएम व एसएसपी ने इसके लिए अपनी सहमति भी दे दी है। खासतौर पर आवागमन में सहूलियत के लिए प्रशासन कई विकल्पों को लागू करेगा।
रामनगरी में लगातार श्रद्धालुओं की मौजूदगी के चलते लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों को देखते हुए महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कमिश्नर गौरव दयाल, डीएम चंद्र विजय सिंह व एसएसपी राज करण नय्यर के साथ वार्ता की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने अयोध्या के नागरिकों को आवागमन में सुविधा की दृष्टि से छूट देने का फैसला किया है।
महापौर ने बताया कि प्रशासन ने सहमति जताई है कि मार्ग के सभी कट पर स्थायी बैरियर के स्थान पर मोबाइल बैरियर लगाए जाएंगे। इन्हें 15 से 20 मिनट के अंतराल पर खोला जाएगा। यहां से अयोध्यावासी एक से दूसरी ओर जा सकेंगे। हालांकि रामपथ पर वाहनों का आवागमन नहीं होगा। दीनबंधु तिराहा, रामघाट चौराहा, गैस गोदाम, विद्या कुंड, अशर्फी भवन चौराहा, राजघाट व साकेत पेट्रोल पंप पर लगाए गए बैरियर से अयोध्या वासियों को आधार कार्ड दिखाकर वाहन सहित आने व जाने की सुविधा अब मिलेगी। इस संबंध में नगर निगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से अनाउंस भी किया जाएगा।
विज्ञापन
महापौर ने कहा कि देवकाली तिराहा, दीनबंधु तिराहा, टेढ़ी बाजार, लता मंगेशकर चौक, हनुमानगढ़ी व दशरथ महल समेत कुछ अन्य स्थानों पर एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध होगी। यहां से नागरिक आपात स्थिति में चिकित्सकीय सहायता प्राप्त कर सकेंगे। भीड़ कम होने पर सुगम आवागमन की सुविधाओं में और बढ़ोत्तरी की जाएगी। अन्य ट्रैफिक विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में अवैध पार्किंग को चलने नहीं दिया जाएगा। निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली किसी सूरत में नहीं होने दी जाएगी।