फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Legislative Council's Regulation Review Committee reached Ayodhya

Ayodhya News: विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति पहुंची अयोध्या

Tue, 08 Jul 2025 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Legislative Council's Regulation Review Committee reached Ayodhya
अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति मंगलवार को अयोध्या भ्रमण पर पहुंची। समिति की अध्यक्ष डाॅ. प्रज्ञा त्रिपाठी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधि मंडल का सर्किट हाउस में स्वागत किया गया। प्रतिनिधि मंडल में किरण पाल कश्यप, डॉ. रतन पाल सिंह और भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल शामिल हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू व डॉ. अवधेश वर्मा ने पुष्प गुच्छ और पटका भेंट कर समिति के सदस्यों का अभिनंदन किया। समिति के सदस्य रामनगरी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर आध्यात्मिक आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि समिति का अयोध्या आगमन गौरव की बात है। यह समिति जनहित से जुड़े मुद्दों की गंभीरता से पड़ताल कर रही है, जो लोकतंत्र की मजबूती का परिचायक है। सुनील तिवारी शास्त्री ने कहा कि विधान परिषद की यह पहल उत्तर प्रदेश की लोकतांत्रिक प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान सौरभ गुप्त, राहुल यादव व बबलू मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed