{"_id":"69af0447577ffe007a07aa3e","slug":"leakage-of-corruption-in-the-tap-in-every-house-scheme-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-144638-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ''''हर घर नल'''' योजना में भ्रष्टाचार का लीकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ''''हर घर नल'''' योजना में भ्रष्टाचार का लीकेज
Mon, 09 Mar 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
43- बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के चवर ढार में स्थित जल जीवन मिशन की आधी अधूरी पानी की टंकी।
बीकापुर। केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ''जल जीवन मिशन'' के तहत ''''''''हर घर नल'''''''' योजना बीकापुर विकासखंड क्षेत्र में अपनी शुरुआती दौर में ही चुनौतियों का सामना करती नजर आ रही है। करोड़ों रुपये के भारी-भरकम निवेश के बावजूद, जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते यह महत्वपूर्ण योजना अभी तक धरातल पर पूरी तरह से नहीं उतर पा रही है।
लगभग चार साल का लंबा अरसा बीत जाने के बावजूद, विकासखंड के अधिकतर स्थानों पर ''''''''हर घर नल'''''''' योजना के तहत कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। कई जगहों पर पानी की टंकियों का निर्माण कार्य अभी भी जारी है, तो कहीं पाइपलाइन बिछाने का कार्य ही शुरू नहीं हो पाया है।
क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि आधा-अधूरा निर्माण कार्य होने के बावजूद, संबंधित अधिकारी ''''''''हैंडओवर'''''''' (सौंपने) के लिए दबाव डाल रहे हैं। ग्राम प्रधानों का कहना है कि इससे न केवल उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि भविष्य में पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
बीकापुर विकासखंड के अमावां ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जब पहली बार पानी की सप्लाई का ट्रायल किया गया, तो कई जगहों पर पाइपलाइन में लीकेज की समस्या सामने आई। इसके चलते पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। यह घटनाक्रम योजना के कार्यान्वयन में गुणवत्ता नियंत्रण की कमी को उजागर करता है।
अमावां के अलावा, क्षेत्र की अन्य कई ग्राम पंचायतों में भी ''''''''हर घर नल'''''''' योजना के तहत परियोजनाएं अभी तक अधूरी हैं। इनमें पातूपुर, चंवरढार, कोछा, सराय खरगी, उमरनी पिपरी और शिवतर जैसे स्थान शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों में भी पेयजल पहुंचाने के प्रयासों में गतिरोध बना हुआ है।
अमावा मुमारिच नगर में पहले ही ट्रायल में सप्लाई फेल हो गई। इसमें गृह जल संयोजन की संख्या 549 है। इससे 1071 ग्रामीण लाभान्वित होंगे। प्रधान प्रतिनिधि मो. मोबीन ने बताया कि घटिया निर्माण के चलते पानी की टंकी की बाउंड्री जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइप लाइन सप्लाई शुरू होने पर कई जगह लीकेज हो रही है। उन्होंने बिना कार्य पूरा हुए हैंडओवर से इन्कार कर दिया।
सराय खरगी में 6.14 करोड़ से 4,236 घरों के लिए टंकी बनाई गई है। यहां 350 किलोलीटर क्षमता की टंकी बनी है। सभी जगह पाइपलाइन न बिछने के चलते अभी पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई है। कई जगह पर तो झाड़ियों में पाइप लाइन पड़ी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य अनूप पांडेय ने बताया कि कई साल से निर्माण चल रहा है, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते टोंटी का पानी नसीब नहीं हुआ है।