फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Laxmikant Vajpayee said On meeting of Brahmin MLA BJP is not party of one caste it is party of all society

Ayodhya: ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले- भाजपा एक जाति की नहीं, सर्व समाज की पार्टी

Mon, 05 Jan 2026 12:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Jan 2026 12:34 PM IST
सार

रामनगरी पहुंचे लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा कि भाजपा एक जाति की नहीं, बल्कि सर्व समाज की पार्टी है। पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां इस समय तूफान से पहले का सन्नाटा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Laxmikant Vajpayee said On meeting of Brahmin MLA BJP is not party of one caste it is party of all society
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अयोध्या महोत्सव में शामिल होने के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी रामनगरी पहुंचे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम लगभग 500 वर्षों के बाद अपने घर लौटे हैं। यह ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या महोत्सव में शामिल होना और रामलला का दर्शन करना, दोनों उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। इसे उन्होंने 'एक पंथ दो काज' बताया। कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या का विकास तेजी से हुआ है। श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। जिस तरह काशी विश्वनाथ धाम का व्यापक और सुव्यवस्थित विकास हुआ है, उसी तर्ज पर आने वाले समय में मथुरा-वृंदावन का भी विकास किया जाएगा। 
विज्ञापन




भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा किसी एक जाति की पार्टी नहीं है, बल्कि सर्व समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी है। राजनीति को जातिगत आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां इस समय तूफान से पहले का सन्नाटा है। घुसपैठियों के सहारे चुनाव जीतने का सपना इस बार टूटेगा और इस बार देश के नागरिक अपने वोट से भाजपा की सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed