{"_id":"6aac2f329eae3cbc4d063cfa","slug":"lawyers-recorded-their-statements-in-the-ram-mandir-case-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-158983-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम मंदिर प्रकरण में अधिवक्ताओं ने दर्ज कराया अपना बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम मंदिर प्रकरण में अधिवक्ताओं ने दर्ज कराया अपना बयान
Thu, 17 Sep 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में थाना राम जन्मभूमि में दर्ज रिपोर्ट में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को अपना बयान विवेचक आशुतोष तिवारी को दर्ज कराया। मामले में विवेचक आशुतोष तिवारी के समक्ष राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी के बाबत पूर्व अध्यक्ष संजीव दूबे, सूर्य नारायण सिंह, अधिवक्ता बद्री यादव, पंकज दूबे ,दूधनाथ मिश्रा, पूर्व मंत्री आलोक खरे, दिनेश सिंह, राकेश मिश्रा व मनोज कुमार सिंह ने अपना बयान दर्ज कराया है।
बयान दर्ज कराने वाले सभी अधिवक्ताओं की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बयान के रूप में शपथ पत्र भी सौंपा गया है। जिसे जांच कर रही एसआईटी के पास भेजे जाने की मांग की गई है। अधिवक्ता संघ के महामंत्री जिनकी ओर से तहरीर दी गई थी उनका बयान बृहस्पतिवार को नहीं हो पाया है जिन्हें बयान के लिए शुक्रवार को विवेचक की ओर से बुलाया गया है।
फैजाबाद बार एसोसिएशन की ओर से राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में कई बार संघर्ष करना पड़ा तब जाकर बयान दर्ज करने की बात पर सहमति बन पाई। राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी के मामले की पैरवी के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के सभी सदस्यों ने मिलकर संघर्ष को आगे बढ़ाया और कानूनी रुप से पुलिस के अधिकारियों से पत्राचार करते रहे।