फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lawyers furious with SDM; go on strike.

Ayodhya News: एसडीएम पर भड़के अधिवक्ता, की हड़ताल

Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lawyers furious with SDM; go on strike.
भेलसर। रुदौली तहसील में अधिवक्ताओं ने एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता की कार्यप्रणाली और एक अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। तहसील के सभी न्यायालयों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन




रुदौली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम मिलन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसडीएम के आचरण की निंदा की गई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि सोमवार को धारा 126/135 के तहत चालान किए गए मुल्जिमों को एसडीएम न्यायालय में पेश नहीं किया गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीधे क्षेत्राधिकारी पुलिस के कार्यालय से जिला जेल भेज दिया। एक अधिवक्ता ने जब इसकी शिकायत एसडीएम से की, तो उन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े मामले में ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है।
विज्ञापन




हड़ताल में काम करने पर लगेगा जुर्माना
अधिवक्ताओं ने न्यायिक प्रक्रिया और अपने सम्मान से किसी भी स्तर पर समझौता न करने की बात कही है। बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। अध्यक्ष राम मिलन यादव ने बताया कि कार्य बहिष्कार के दौरान यदि कोई अधिवक्ता तहसील में काम करने जाता है तो उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहिष्कार से न्यायिक कार्य प्रभावित
अधिवक्ताओं के सामूहिक कार्य बहिष्कार के निर्णय से तहसील के विभिन्न न्यायालयों में न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक मामले का उचित समाधान नहीं होता, उनका विरोध जारी रहेगा। अधिवक्ताओं के लामबंद होने से तहसील परिसर में दिनभर गहमागहमी बनी रही। अधिवक्ता संघ की बैठक में चौधरी अजीमुद्दीन, रामभोला तिवारी, साहब शरण वर्मा, चंद्रेश पांडेय, विनोद कुमार लोधी, कुलभूषण यादव, अखिलेश कुमार अवस्थी, शैलेंद्र सिंह, उमाशंकर जायसवाल, दाताराम यादव समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed