फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Labor Minister Mannu Kori reached Ayodhya and visited Ram Lalla

Ayodhya News: अयोध्या पहुंचे श्रम मंत्री मन्नू कोरी, रामलला के किए दर्शन

Mon, 09 Mar 2026 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 09 Mar 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Labor Minister Mannu Kori reached Ayodhya and visited Ram Lalla
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मन्नू कोरी सोमवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद मंत्री ने सर्किट हाउस में श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक की। बैठक में श्रमिकों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए ताकि अधिक से अधिक श्रमिक परिवारों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत के दौरान अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के लखनऊ कार्यक्रम से जुड़े सवाल पर मंत्री कुछ नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि जिसे जहां जाना है जाए, हमें इससे कोई एतराज नहीं है। मंत्री मन्नू कोरी ने बताया कि प्रदेश के सभी 18 मंडलों में अटल आवासीय योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुरुकुल पद्धति से शिक्षा दी जा रही है और हर वर्ष लगभग 1000 बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। अंतरराष्ट्रीय हालात पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति बनती है तो जिसकी गलती होगी, उसे उसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed