फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kasturba Gandhi Residential Girls School will be constructed with Rs. 4.17 crore

Ayodhya News: 4.17 करोड़ से बनेगा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय

Sun, 06 Apr 2025 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 06 Apr 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
Kasturba Gandhi Residential Girls School will be constructed with Rs. 4.17 crore
बाबा बाजार। मां कामाख्या धाम नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 के रामपुर गुदारा में 4.17 करोड़ की लागत से बनने वाले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं बालिका छात्रावास का विधायक ने शिलान्यास किया। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार शिक्षा, रोजगार और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। इस कॉलेज की स्थापना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। मां कामाख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने कहा कि सभी वार्डों में सड़कों का निर्माण, जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण और हर घर नल योजना का कार्य प्रगति पर है। स्वच्छता के दृष्टिगत कूड़ा घर बनवाया गया है, कूड़ा गाड़ी चलवाई जा रही है। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल व संचालन तेज तिवारी ने किया। इस मौके पर सहायक अभियंता अमितकांत पांडेय, जेई राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, अखिलेश तिवारी, बीईओ रमाकांत राम, प्राथमिक शिक्षक संघ मंत्री संजय सिंह, आदित्य तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed