फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kartik Mela will begin on 31st with Chaurasi Kosi Parikrama

Ayodhya News: 31 को चौदहकोसी परिक्रमा के साथ शुरू होगा कार्तिक मेला

Sat, 11 Oct 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Kartik Mela will begin on 31st with Chaurasi Kosi Parikrama
अयोध्या। रामनगरी का प्रांतीयकृत कार्तिक मेला 31 अक्तूबर से शुरू होकर पांच नवंबर तक चलेगा। इस मेले में 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में परिक्रमा व पूर्णिमा स्नान मेले की परंपरा है।
विज्ञापन

कार्तिक मास की अक्षय नवमी तिथि को अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा साल में एक बार होती है। इस परिक्रमा में अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा में 42 किलोमीटर परिक्रमा की जाती है। सरयू स्नान के बाद भक्त परिक्रमा शुरू करते हैं। परिक्रमा शुरू करने के प्रमुख स्थलों में नयाघाट, रामघाट, बूथ नंबर चार, जनौरा, नाका हनुमानगढ़ी व गुप्तारघाट शामिल हैं। परिक्रमा जहां से शुरू होती है वहीं खत्म भी होती है। अक्षय नवमी 31 अक्तूबर की सुबह 4:50 बजे लग रही है और 01 नवंबर की सुबह 4:41 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ देवउठनी एकादशी को रामनगरी की पांच कोस की परिधि में परिक्रमा की जाती है। 15 किलोमीटर की परिक्रमा अयोध्या की धार्मिक सीमा के अंतर्गत होती है। देवोत्थानी एकादशी की शुरुआत दो नवंबर की सुबह 4:02 बजे से होगी। इसी समय से परिक्रमा भी शुरू होगी। तिथि का समापन दो नवंबर की रात 2:57 बजे होगा। जबकि पूर्णिमा स्नान पांच नवंबर की भोर से शुरू होगा। इसी के साथ ही पूर्णिमा मेले का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed