फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Judicial custody of the accused in the offering theft case extended until August 10

Ayodhya News: चढ़ावा चोरी के आरोपियों की 10 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक अभिरक्षा

Mon, 27 Jul 2026 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 27 Jul 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Judicial custody of the accused in the offering theft case extended until August 10
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में जेल में निरुद्ध सभी आठों आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट में सोमवार को पेशी हुई। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट रजत वर्मा ने सभी आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा 10 अगस्त तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इसके पहले विवेचक आशुतोष तिवारी ने विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में सभी आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा रिमांड बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल में निरुद्ध आरोपियों को विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। इससे पहले चढ़ावा चोरी के आरोपियों अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव व रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू को 26 जून को रिमांड मजिस्ट्रेट निवेदिता सिंह के समक्ष पेश किया गया था।
विज्ञापन

तब आरोपियों को एंटी करप्शन कोर्ट में उपस्थित होने के लिए रिमांड के लिए 29 जून की तारीख नियत की गई। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी आरोपियों की पेशी के बाद 13 जुलाई तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा की रिमांड की मंजूरी प्रदान की गई थी। 13 जुलाई को अदालत ने सभी आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी थी। इस दौरान आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के पास से नकदी, वाहन और आभूषण भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर धनराशि बांटने के स्थान का भी विवेचक ने निरीक्षण करके सत्यापन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed