फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Journey of many days, devotees suffering from hunger and thirst

Ayodhya News: कई दिनों का सफर, भूख-प्यास से तड़प रहे श्रद्धालु

Tue, 11 Feb 2025 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 11 Feb 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Journey of many days, devotees suffering from hunger and thirst
बीकापुर। होल्डिंग एरिया मिलिट्री ग्राउंड बीकापुर में मंगलवार दोपहर रुके विभिन्न प्रांतों के श्रद्धालु कई दिनों के सफर के बाद अयोध्या धाम जाने के लिए पहुंचे थे। परिवार के साथ श्रद्धालु भूख-प्यास से परेशान दिखे। कई परिवारों ने मिलिट्री ग्राउंड के किनारे ही भोजन बनाकर भोजन किया।
विज्ञापन

प्रयागराज से हाईवे पर जाम के चलते 10 घंटे की यात्रा करके कोई यहां पहुंचा है तो कोई 16 घंटे की। वाराणसी से करीब 20 घंटे की यात्रा करके श्रद्धालुओं के वाहन पहुंचे थे। श्रद्धालुओं ने बताया कि सड़क खाली होने के बावजूद उनके वाहनों को कई जगह रोका गया। रूट डायवर्जन के नाम पर काफी लंबी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे समय और पैसा खर्च हो रहा है। खाने-पीने के समान भी महंगे मिल रहे हैं। 10 से 12 घंटे तक भूखा रहना पड़ता है। प्रयागराज में तो ज्यादा लूट मची हुई है। कई गुना महंगा किराया और खाने का सामान मिल रहा है।
विज्ञापन


नेपाल के मनीष कुमार ने बताया कि 25 जनवरी को परिवार के साथ वाराणसी गए। वहां से प्रयागराज में स्नान करके मंगलवार सुबह अयोध्या धाम के लिए निकले हैं। सुबह से ही भोजन नहीं मिल सका। मोतिहारी बिहार निवासी मनीष कुमार बरनवाल, दिलीप कुमार आदि ने बताया कि कई गुना ज्यादा पैसा देकर खाने-पीने के सामान को खरीदना पड़ रहा है। सुबह से भोजन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर कर्नाटक से आए राजू शेखर, हनुमंत राव, देव अम्मा आदि बीकापुर में करीब एक घंटे से रुके थे। भूख मिटाने के लिए चबैना और चटनी खा रहे थे। बताया कि वाराणसी और प्रयागराज महाकुंभ में लगे जाम में तीन दिन फंसे रहे। एक समय भूखा भी रहना पड़ा। महरौली जयपुर राजस्थान निवासी निर्मला कंवर, हेमलता शर्मा आदि ने बताया कि प्रयागराज में जाम लगने से 10 से 12 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। प्रयागराज में निजी बाइक भी 1,000 रुपये तक ले रहे हैं। सवारी से लेकर खाने-पीने के समान तक की लूट मची है। कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed