फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jaipuria School's stellar performance at the CBSE East Zone Swimming Championship

Ayodhya News: सीबीएसई ईस्ट जोन तैराकी चैंपियनशिप में जयपुरिया स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Fri, 28 Aug 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 28 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Jaipuria School's stellar performance at the CBSE East Zone Swimming Championship
अयोध्या। सीबीएसई ईस्ट जोन तैराकी चैंपियनशिप में सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल अयोध्या के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। 24 से 27 अगस्त तक फिरोजाबाद में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-11 बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने एक कांस्य और एक रजत पदक हासिल किया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन 4×50 मीटर मेडले रिले में जयपुरिया स्कूल ने कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में एलेन हाउस पब्लिक स्कूल ने स्वर्ण और जेबी एकेडमी ने रजत पदक हासिल किया। दूसरे दिन 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में जयपुरिया स्कूल के तैराकों ने रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

4 गुणा 50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विनायक सिंह, सक्षम प्रताप सिंह, अनिरुद्ध यादव, समर्थ और अक्षांश तिवारी का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के निदेशक विशाल गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार एमबी ने कहा कि निरंतर अभ्यास से सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed