फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jain community will organize events across the country in the golden jubilee year

Ayodhya News: स्वर्ण जयंती वर्ष में पूरे देश में आयोजन करेगा जैन समाज

Sun, 18 Jan 2026 07:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 18 Jan 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Jain community will organize events across the country in the golden jubilee year
30- स्वर्ण जयंती महोत्सव का उद्घाटन करते रवींद्रकीर्ति स्वामी- संगठन
अयोध्या। अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद पूरे देश में स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाएगा। जैन समाज की ओर से जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। यह निर्णय युवा परिषद के स्वर्ण जयंती उत्सव में लिया गया। गणिनी प्रमुख ज्ञानमती का स्वास्थ्य अनुकूल न होने के कारण यह आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। जिसमें देश के कोने-कोने से जैन श्रद्धालु जुड़े।
विज्ञापन

कार्यक्रम में देश की सभी शाखाओं के पदाधिकारी- सदस्यों ने जुड़कर अपनी संस्था के स्वर्ण जयंती का गौरव किया। मुनि सहज सागर, आर्यिका चंद्रमती ने ऑनलाइन सानिध्य प्रदान किया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद आगरा नवीन जैन, कुलाधिपति सुरेश जैन समारोह से जुड़े। गणिनी प्रमुख ने युवाओं को यथाशक्ति समाजसेवा, धर्मसेवा और संस्कारों से जुड़ने रहने की प्रेरणा दी। आर्यिका चंदनामती ने इस स्वर्ण जयंती वर्ष में युवा परिषद स्वर्ण जयंती अभिनंदन ग्रंथ प्रकाशित करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

जैन मंदिर रायगंज के पीठाधीश रवींद्र कीर्ति स्वामी ने कहा कि युवा परिषद देश में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम युवक-युवती विवाह परिचय सम्मेलन कराने का आह्वान किया। कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष न केवल जैन समाज की गौरवशाली यात्रा का उत्सव है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अहिंसा, सत्य और संयम के मार्ग पर अग्रसर करने का सशक्त संदेश भी है। इससे पहले राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने स्वागत उद्बोधन किया। महमूदाबाद से पूनम जैन के नेतृत्व में महिलाओं ने मंगन नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन ने किया। उन्होंने सभी शाखाओं ने इस वर्ष विभिन्न धार्मिक व सामाजिक आयोजन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान ऋषभदेव निर्वाण उत्सव का समापन
जैन मंदिर रायगंज में दो दिवसीय भगवान ऋषभदेव निर्वाण उत्सव का समापन रविवार को हुआ। इस अवसर पर भगवान ऋषभदेव का पंचामृत अभिषेक किया गया। इस अवसर पर भगवान ऋषभदेव के मस्तक पर विभिन्न द्रव्यों से शांतिधारा अर्पित की गई और विश्व शांति की कामना की गई। समापन सत्र में गणिनी प्रमुख ज्ञानमती व रवींद्र कीर्ति स्वामी ने भगवान ऋषभदेव के त्याग, तप और अहिंसा के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed