फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Invitation letters will be sent to guests in three ways

Ayodhya News: तीन तरीकों से भेजा जाएगा मेहमानों को आमंत्रण पत्र

Thu, 12 Feb 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 12 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Invitation letters will be sent to guests in three ways
अयोध्या। राम मंदिर में 19 मार्च को प्रस्तावित नव संवत्सर समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह के लिए मेहमानों को आमंत्रित करने की प्रक्रिया मार्च के पहले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी। इस बार आमंत्रण भेजने के लिए तीन अलग-अलग तरीकों का उपयोग किया जाएगा, ताकि किसी भी अतिथि तक सूचना पहुंचने में कोई बाधा न आए। यह निर्णय बृहस्पतिवार को तीर्थ क्षेत्र भवन में हुई समारोह की तैयारी बैठक में ले लिया गया।
विज्ञापन

समारोह की तैयारी की समीक्षा बैठक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, गोपाल राव समेत जिन सात प्रांतों से मेहमान बुलाए जाने हैं, उन सभी प्रांतों के क्षेत्र प्रचारक, समन्वयक, क्षेत्र समन्वयक समेत करीब 30 लोग शामिल रहे। ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार अतिथियों को तीन तरीकों से निमंत्रण भेजने का निर्णय हुआ है। कूरियर, व्हाट्सएप और मोबाइल कालिंग के माध्यम से अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजन को गरिमामय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अतिथियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी प्रांतों के पदाधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर मेहमानों की फाइनल सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। समारोह में सुरक्षा, आवास और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और ट्रस्ट के बीच लगातार बैठकों का दौर भी चल रहा है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनके साथ ही करीब पांच हजार मेहमानों को आमंत्रित करने की योजना है। इनमें मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवक, दिवंगत हो चुके कारसेवकों के परिजन व साधु-संत भी शामिल होंगे। समारोह के एक दिन पहले ही सभी मेहमानों को अयोध्या पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed