फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Investigation into fight and ruckus in medical college started

Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज में मारपीट व हंगामे की जांच शुरू

Wed, 31 Jul 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 31 Jul 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Investigation into fight and ruckus in medical college started
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में मारपीट व हंगामे की जांच शुरू हुई है। प्राचार्य की ओर से गठित चार सदस्यीय कमेटी ने एमबीबीएस छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों से पूछताछ की है। वहीं, पुलिस ने भी ओपीडी एरिया से लेकर नई बिल्डिंग तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। जांच के बाद ही केस दर्ज करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एमबीबीएस की वर्ष 2020 बैच की छात्रा से पर्चा काउंटर पर तैनात एक कर्मचारी ने अभद्रता की थी। इसके बाद आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने परिसर में हंगामा किया। दो कर्मचारियों की उन्होंने पिटाई भी की। इस दौरान काफी देर तक परिसर में अफरा-तफरी व गहमा-गहमी का माहौल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच की। उसी समय पीड़ित छात्रा ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी थी। शाम तक स्थिति नियंत्रण में आई तो प्राचार्य ने स्थानीय स्तर पर मामले की जांच शुरू कराई है। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पारस खरबंदा की अध्यक्षता में बनी कमेटी में डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. विनोद आर्या, डॉ. वंदना ने मामले की जांच शुरू किया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सभी सेवाएं पूर्ववत चल रही हैं। मामले की हकीकत जानने के लिए जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि नए कानून के तहत इस तरह के मामले में केस दर्ज करने से पहले जांच कराना है। इसलिए चौकी इंचार्ज आशीष चंद्र तिवारी को जांच सौंपी गई है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed