फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   International workshop to discuss modern treatment of diabetes

Ayodhya News: अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में मधुमेह के आधुनिक इलाज पर होगी चर्चा

Sun, 08 Mar 2026 09:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
International workshop to discuss modern treatment of diabetes
अयोध्या। रिसर्च सोसाइटी फॉर तक स्टडी ऑफ डायबिटीज पद इंडिया (आरएसएसडीआईयूपी) की ओर से 13 मार्च को अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें देश-विदेश के लगभग 1500 विशेषज्ञ चिकित्सक मधुमेह के आधुनिक इलाज पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

आयोजन सचिव और वरिष्ठ मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवेंद्र सिन्हा ने बताया कि अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खानपान से युवा वर्ग हाइपरटेंशन और मधुमेह की चपेट में आ रहा है। लगभग हर दूसरा व्यक्ति इससे पीड़ित है। इसके बेहतर इलाज और बचाव के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें विश्व के कई देशों से मधुमेह रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे और नई चिकित्सा पद्धतियों पर व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन

सचिव और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि 15 मार्च तक चलने वाली इस कार्यशाला में कई व्याख्यान सत्रों का आयोजन होगा, जिसमें विशेषज्ञ प्रस्तुतीकरण देंगे। इनमें मधुमेह से जुड़ी नई जानकारियां, नवीनतम चिकित्सा तकनीन, रोगों की रोकथाम और उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए जाएंगे। यह कार्यशाला हर दृष्टि से उपयोगी साबित होगी, जिसकी तैयारियां अंतिम दाैर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed