फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Information about government schemes was provided at the public welfare fair

Ayodhya News: जनकल्याण मेले में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Sun, 14 Jun 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 14 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Information about government schemes was provided at the public welfare fair
जनकल्याण शिविर में मौजूद विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।
अयोध्या। भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जिले में रविवार को तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाई। नेताओं और अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


मिल्कीपुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। पूरा बाजार में विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि शिविरों से पात्र लोगों को एक ही स्थान पर जानकारी और लाभ मिल रहा है। बीडीओ अनुराग सिंह ने मेले का उद्देश्य आमजन को योजनाओं से जोड़ना बताया। तारुन में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने जन-धन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं पर चर्चा की। बीकापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्टॉल पर कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी और लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। आमजन को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना भी लक्ष्य है। भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुदौली में क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव और विशिष्ट अतिथि शिल्पी सिंह ने मेले का उद्घाटन किया। यहां 31 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास और 12 सखी को प्रमाण पत्र दिए गए। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। बीकापुर में महिला सशक्तिकरण और एक जनपद एक उत्पाद के तहत गुड़ का स्टॉल भी लगाया गया था। तारुन में डेयरी उत्पाद, स्वास्थ्य और उन्नत खेती से जुड़ी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed