फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Infectious diseases are spreading, dengue patients increased

Ayodhya News: पांव पसार रहीं संक्रामक बीमारियां, डेंगू के मरीज बढ़े

Tue, 10 Sep 2024 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Infectious diseases are spreading, dengue patients increased
अयोध्या। बरसाती पानी जगह-जगह जमा होने के बाद उनमें पनपे मच्छरों से अब संक्रामक बीमारियां पांव पसार रहीं हैं। अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। विशेषज्ञों ने लोगों से मच्छरों से बचाव के इंतजाम दुरुस्त रखते हुए खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में हुई बरसात के पानी में पनपे मच्छरों ने लोगों को डंक मारना तेज कर दिया है। इसका असर मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम अस्पताल व सीएचसी-पीएचसी पर भी देखने को मिल रहा है। यहां बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मेडिकल कॉलेज में तो ऐसे रोगियों की भरमार दिख रही है। लगभग 400 की ओपीडी में 150 मरीज तेज बुखार, बदन दर्द, जोड़ों में दर्द जैसी समस्या लिए पहुंच रहे हैं। इनमें कइयों को तो भर्ती करने की नौबत भी आ रही है। मंगलवार को 100 बेड के मेडिसिन वार्ड में 85 मरीज भर्ती रहे। इनमें लगभग 30-35 मरीज तेज बुखार की चपेट में आकर भर्ती हुए थे। हालांकि सभी की हालत सामान्य बताई गई।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि ओपीडी में बहुत से ऐसे मरीज भी पहुंच रहे हैं, जिनकी डेंगू जांच तो निगेटिव है, लेकिन लक्षण डेंगू के ही नजर आ रहे हैं। ऐसे मरीजों को भी डेंगू मरीजों की तरह ही इलाज किया जा रहा है। मरीजों की भीड़ तो बढ़ी है, लेकिन लोग तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मच्छरों से बचाव के इंतजाम करना बहुत जरूरी है। डेंगू के मच्छर दिन में ही डंक मारते हैं। इसलिए दिन में पूरी बांह का कपड़ा पहनें। रात को भी मच्छरदानी का प्रयोग करें या मच्छरों से बचाव के अन्य इंतजाम करें। किसी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत जांच व इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तरल पदार्थों का करें सेवन, लें संतुलित आहार
फोटो-3
मेडिकल कॉलेज की डाइटीशियन डॉ. मोहूया मुखर्जी का कहना है कि डेंगू व मलेरिया मरीजों को उचित व संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। प्रोटीन इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। खाने में दाल, दूध, सोयाबीन, अंडा, चिकन आदि या इनसे बनी चीजें शामिल करेंं। विटामिन सी, ए, आयरन से भरपूर भोजन जैसे नीबू, अमरूद, कीवी, मौसमी सब्जियों के साथ हरे पत्तेदार सब्जियां लें। इससे संक्रमण भी कम होता है और बीमारी का लक्षण भी घटता है। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन ऐसे रोगियों को दें। उबली सब्जी, दलिया, पतली खिचड़ी आदि दें। प्लेटलेट बढ़ाने के लिए फल, सब्जियों का सेवन करें। कच्चा पपीता, अनानास, अनार, फोलिक एसिड से प्लेटलेट बढ़ता है। पपीता का पत्ता पीसकर 30 मिली. दो-तीन बार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed