Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Indian Constitution is our soul: Provincial Minister

भारतीय संविधान हमारी आत्मा : प्रांतीय मंत्री

Thu, 04 Dec 2025 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Indian Constitution is our soul: Provincial Minister
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अ​धिवक्ता परिषद के पदा​​धिकारी व अन्य। - फोटो : संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अ​धिवक्ता परिषद के पदा​​धिकारी व अन्य।
अयोध्या। सतत विकास के लिए सर्वोत्तम कानून की रचना करते हुए हमें मौलिक अधिकार के साथ कर्तव्य पालन की सीख देने वाला भारतीय संविधान हमारी आत्मा है। यह बातें अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय मंत्री अमर बहादुर सिंह ने कचहरी स्थित एक बैंक के सभागार में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता परिषद अयोध्या की ओर से किया गया था। इसमें प्रांतीय मंत्री ने कहा कि संविधान में नियम व कानून की समीक्षा का अवसर दिया गया है। देश के निर्माण, विकास और जनता के सरोकारों से जुड़े कानून का प्रावधान किसी और देश के संविधान में देखने को नहीं मिलता है। भारतीय हस्तलिखित संविधान आज भी सुरक्षित है, जो हमारी संविधान के प्रति दृढ़ संकल्प की निशानी है।
विज्ञापन


परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे अधिकारों का संरक्षण करता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष अरविंद कौल, आशुतोष पांडेय, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, जिला मंत्री रत्नेश सिंह, अजय प्रताप सिंह, सुरेश सिंह, कर्मवीर सिंह, ललित मोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed